बैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक बेहद शुभ पर्व है अक्षय तृतीया, जिससे लोग प्यार से अखा तीज भी कहती हैं। अक्षय का मतलब होता है जो कभी ना घटे। यही वजह है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल भी कभी कम नहीं होता।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन है जो किसी भी नकारात्मक प्रभाव से मुक्त माना जाता है। ही इस टीम कोई भी शुभ कार्य जैसी शादी, नया व्यापार शुरू करना है या कोई नया निवेश बिना किसी विशेष मुहूर्त के किया जा सकता है।
पुराणो मैं भी इस दिन का बड़ा महत्त्व बताया गया है। इस दिन जो भी जप, यज्ञ, दान, पितृ-तर्पण या पूजन किया जाता है उसका फल अच्छा ही रहता है। यानी हमेशा के लिए पुण्य का संचय होता है जो कभी खत्म नहीं होता।
वैसे तो सालभर में आने वाली हर शुक्ल पक्ष की तृतीया शुभ मानी जाती है, लेकिन बैशाख माह की तृतीया का स्थान सबसे विशेष है। इससे स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा गया है, मतलब की इसमें गणना की जरूरत नहीं पड़ती।
भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा भी इसी दिन से शुरू होती है। भक्तजन इस अवसर पर आरती, भजन, मंत्र-जाप, नामवली का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भोग-प्रसाद का आयोजन होता है।
सोना खरीदने की परंपरा भी अक्षय तृतीया से जुड़ी है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में बरकत आती है और भविष्य में संपत्ति में बढ़ोतरी होती रहती है। इसलिए इस दिन बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों पर खूब चहल-पहल देखी जाती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन त्रेता युग की शुरुआत भी हुई थी। वहीं भगवान परशुराम का जन्म भी अक्षय तृतीया के आसपास ही माना जाता है। हालांकि तृतीया तिथि के आरंभ समय के अनुसार परशुराम जयंती कभी कभी 1 दिन पहले भी मनाई जाती है। यही नहीं इसी दिन बाल गोपाल श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ था।
अक्षय तृतीया कब है? – Akshaya Tritiya Kab Hai30 April 2025
अक्षय तृतीया 2025: बुधवार, अप्रैल 30, 2025 [Delhi]
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – 5:41 AM से 12:18 PM
तृतीया तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 29, 2025 को 5:31 PM
तृतीया तिथि समाप्त – अप्रैल 30, 2025 को 2:12 PM
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के शुभ समय
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय – 29th अप्रैल 5:31 PM से 2:12 PM, 30th अप्रैल
अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) – 8:16 PM से 9:37 PM, 29th अप्रैल
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 29th अप्रैल, 10:57 PM से 03:00 AM, 30 अप्रैल
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 10:39 ए एम से 12:18 PM, 30 अप्रैल
प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) – 05:41 AM से 09:00 AM, 30 अप्रैल
भारत के अन्य शहरों में अक्षय तृतीया मुहूर्त
शहर | मुहूर्त समय |
---|---|
पुणे | 6:08 AM से 12:32 PM |
नई दिल्ली | 5:41 AM से 12:18 PM |
चेन्नई | 5:49 AM से 12:06 PM |
जयपुर | 5:49 AM से 12:24 PM |
हैदराबाद | 5:51 AM से 12:13 PM |
गुरुग्राम | 5:42 AM से 12:19 PM |
चण्डीगढ़ | 5:40 AM से 12:20 PM |
कोलकाता | 5:05 AM से 11:34 AM |
मुम्बई | 6:11 AM से 12:36 PM |
बेंगलूरु | 5:59 AM से 12:17 PM |
अहमदाबाद | 6:07 AM से 12:37 PM |
नोएडा | 5:41 AM से 12:18 PM |
अक्षय तृतीया न सिर्फ एक बार में है बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें शुभ कार्यों के जरिए अपने जीवन को समृद्ध और पुण्य से भरने का मौका देता है। इस पावन दिन पर सच्चे मन से किया गया हर कार्य हमेशा के लिए जीवन में शुभता और सुख समृद्धि लेकर आता है।